-
Ramayan: 80 के दशक में बने रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण का एक बार फिर से दूरदर्शन पर प्रसारण हो रहा है। इस सुपरहिट टीवी सीरियल के तमाम पात्र आज भी लोगों द्वारा उतने ही पसंद किए जाते हैं। रामायण में राम-सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल औऱ दीपिका चिखलिया को तो सही में लोग देव स्वरूप मानने लगे थे। इस सीरियल का एक पात्र था मेघनाद। मेघनाद रावण का बेटा था। मेघनाद का किरदार निभाया था एक्टर विजय अरोरा ने। (Photos: Instagram@vijay_arora_2712)
-
विजय अरोरा बॉलीवुड के फेमस अभिनेता थे। एक जमाने में उनकी तुलना राजेश खन्ना से भी की जाने लगी थी।
-
राजेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में खुद ये बात कबूली भी थी कि अगर मेरी कोई जगह ले सकता है तो वह है विजय अरोरा।
-
विजय अरोरा ने साल 1972 में रीना रॉय के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
-
विजय अरोरा को असल पहचान और कामयाबी मिली फिल्म यादों की बारात से। इस फिल्म में वह जीनत अमान के साथ नजर आए थे।
-
यादों की बारात से जो सिलसिला शुरू हुआ वह काफी आगे तक गया। विजय अरोरा ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया।
-
कहा जाता है कि विजय अरोरा की कामयाबी से कई सितारों में खलबली मच गई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय अरोरा के खिलाफ ऐसा षडयंत्र रचा गया कि उन्हें फिल्में मिलना ही बंद हो गईं।
-
80 के देशक में विजय अरोरा के संकमोचक बने रामानंद सागर। उन्होंने अपने सीरियल रामायण में विजय अरोरा को रावण के बेटे मेघनाद इंद्रजीत का रोल दिया। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/ramayana-arvind-trivedi-wants-to-be-kevat-but-ramanad-sagar-chosen-him-as-raavan-know-how/1371971/ “>रामायाण में रावण नहीं केवट बनने गए थे अरविंद त्रिवेदी, जानिए कैसे मिला लंकेश का किरदार
-
विजय अरोरा ने ये रोल इतनी शिद्दत के साथ प्ले किया कि वह फिर से अपनी खोई लोकप्रियता की तरफ बढ़ने लगे।
-
लोगों को विजय अरोरा द्वारा निभाया मेघनाद का किरदार खूब पसंद आया। इस किरदार की लोकप्रियता देखते हुए उन्हें फिर से फिल्में मिलनी शुरू हो गईं।
-
साल 2007 में विजय अरोरा का कैंसर के कारण निधन हो गया।
